Salary Sheet in Excel



  1. Assignment के अनुसार पहले Column और पहली Row को खाली छोड़ना है |
  2. B2 Cell Address से लेकर P4 Cell Address तक सेलेक्ट करते हैं और Home Tab में जाकर Merge and Center आप्शन के अन्दर Merge Across आप्शन क्लिक करते हैं | जिससे Column हट जाते हैं और Row Merge हो जाती हैं | उसके बाद Bold Option Apply करते हैं और Center Alignment Click करते हैं | और उसके बाद Data Fill करते हैं |
  3. B5 से लेकर P5 तक के सभी सेल में डाटा भरते हैं | कोई भी Cell खाली नहीं छोड़ना हैं | Medical Allowance में लिखते समय Rupee का सिंबल हैं इसके लिए करसर को Medical Allowance में रखकर Insert Tab में जाकर Symbol Option क्लिक करते हैं और एक बॉक्स खुल जाता है इसमें Font में Arial सेलेक्ट करते हैं और Character Code में 20B9 लिखते हैं और Bracket बंद करते हैं | सभी हैडिंग लिखने के बाद सभी हैडिंग क सेलेक्ट करते हैं और Home Tab में Wrap Text आप्शन क्लिक करते है और Bold करते हैं | उसके बाद Dept Code से लेकर Net Pay तक सभी हैडिंग सेलेक्ट करके Right Alignment Apply करते हैं | Columns को अपने अनुसार Adjust करते हैं |
  4. B6 से लेकर P6 तक के सभी सेल सेलेक्ट करके Merge and Center Alignment क्लिक करते हैं और Left Alignment Apply करते हैं | और उसके बाद डाटा भरते हैं |
  5. B7 से लेकर H16 तक के सभी डाटा को भरते हैं |
  6. Dearness Allowance के I7 Cell Address पर फार्मूला लिखते हैं |
    = H7*10%
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  7. Provident Fund के J7 Cell Address पर फार्मूला लिखते हैं |
    = H7*5%
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  8. Employee State Insurance के K7 Cell Address पर फार्मूला लिखते हैं |
    = H7*2%
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  9. House Rent Allowance के L7 Cell Address पर फार्मूला लिखते हैं |
    = H7*40%
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  10. Medical Allowance में सभी Employee की सैलरी में 2000 Fill करना है |
  11. Total Earnings Calculate करने के लिए N7 Address पर Formula लिखते हैं |
    =Sum(H7,I7,L7,M7)
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  12. Total Deduction Calculate करने के लिए O7 Address पर Formula लिखते हैं |
    =Sum(J7,K7)
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  13. Net Pay Calculate करने के लिए P7 Address पर Formula लिखते हैं |
    =N7-O7
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  14. सभी Formula को एक साथ सेलेक्ट करके Fill Handle की सहायता से नीचे की तरफ Click करके खीचते हैं |
  15. नीचे No. of Employee Calculate करने के लिए E17 Address पर फार्मूला लिखते हैं
    =Sum(E7:E16)
    और Enter Key प्रेस करते हैं |
  16. Total के Cell को भी सेलेक्ट करके Fill Handle से Right की तरफ Drag करते हैं |
  17. B2 Cell से लेकर P4 Cell तक सेलेक्ट करते हैं और Home Tab में Border आप्शन के अन्दर Outside Border आप्शन पर क्लिक करते हैं |
  18. B5 से P5 Cell को सेलेक्ट करते हैं और border आप्शन में जाकर All Border आप्शन Click करते हैं |
  19. B6 से P6 Cell को सेलेक्ट करते हैं और Border आप्शन में जाकर Outside Border आप्शन क्लिक करते हैं |
  20. B7 से P16 Cell को सेलेक्ट करते हैं और Border आप्शन में जाकर All Border आप्शन क्लिक करते हैं |
  21. B17 और C17 Cell को सेलेक्ट करते हैं और Border आप्शन में जाकर Outside Border आप्शन क्लिक करते हैं |
  22. D17 से P17 Cell को सेलेक्ट करते हैं और Border आप्शन में जाकर All Border आप्शन क्लिक करते हैं |
मुझे पूरा विश्वास है आपको सभी Steps समझ आ गए होंगें यदि कोई परेशानी आ रही है तो आप नीचे दिए गए विडियो को देख सकते हैं |
For Solution See Assignment Video
Notes IndexHome
Web hosting by Somee.com