Notepad (File Menu) Options
New
इस आप्शन के द्वारा नयी फाइल बनायीं जाती है इसका शार्टकट Ctrl + N होता है |
Open
इस आप्शन के द्वारा पहले से बनी हुई फाइल को खोला जाता है और आगे उस फाइल में काम किया जा सकता है इसका शार्टकट Ctrl + O होता है |
Save
इस आप्शन के द्वारा फाइल को किसी नाम के द्वारा कंप्यूटर की मेमोरी में स्टोर किया जाता है इसका शार्टकट Ctrl + S होता है | यदि हम किसी फाइल को नाम देकर पहले ही सेव कर चुके हैं तो इस आप्शन से कंप्यूटर फाइल के मैटर को उसी नाम से मेमोरी में अपडेट करता रहेगा |
Save As
इस आप्शन के द्वारा फाइल को हर बार किसी नए नाम के द्वारा कंप्यूटर की मेमोरी में स्टोर किया जाता है या हम कह सकते है कि इस आप्शन के द्वारा फाइल की डुप्लीकेट कॉपी बनायीं जा सकती है
डुप्लीकेट बनने के बाद दोनों फाइल में कोई कनेक्टिविटी नहीं रहती है एक फाइल में बदला गया मैटर दुसरी फाइल में कोई फर्क नहीं डालता है |
Page Setup
इस आप्शन के द्वारा फाइल में लिखे मैटर को प्रिंट निकालने के लिए सेट किया जाता है इसमें कई प्रकार की सेटिंग की जाती है जैसे :-
Paper Size
Paper Name | Width | Height |
Letter | 8.5 Inch | 11 Inch |
A4 (Photocopy) | 8.27 Inch | 11.69 Inch |
Legal (For Stamp Paper) | 8.5 Inch | 14 Inch |
Oreintation
इस आप्शन में पेज को चौड़ाई (Landscape) में प्रिंट करना है या ऊँचाई (Portrait) में यह सेट किया जाता है
Margin
पेज के किनारे से मैटर के बीच की दूरी को मार्जिन कहा जाता है | सभी दूरियों को इंच में मापा जाता है | यह चार प्रकार की होती है | Default Margin कुछ इस प्रकार होती है :-
Serial No. | Margin Name | Default Margin |
1. | Left | 0.75 Inch |
2. | Right | 0.75 Inch |
3. | Top | 1.0 Inch |
4. | Bottom | 1.0 Inch |
Header and Footer
पेज के ऊपरी हिस्से को हैडर और नीचे के हिस्से को फुटर कहते है | हैडर और फुटर में लिखी गयी जानकारी हर पेज में आटोमेटिक प्रिंट होती है |
- &p से हर पेज में पेज नंबर प्रिंट होते है
- &f से हर पेज में फाइल का नाम प्रिंट होता है
Print
इस आप्शन के द्वारा फाइल को प्रिंटर पर प्रिंट होने के लिए भेजा जाता है | सबसे पहले प्रिंटर की लिस्ट में से प्रिंटर का नाम सेलेक्ट करते है जिसपर प्रिंट भेजना है|
पेज रेंज में सभी पेज प्रिंट करने के लिए आल आप्शन सेलेक्ट करते है |
कितनी कॉपी प्रिंट करनी है इसके लिए कॉपी आप्शन में नंबर ऑफ़ कॉपी लिखी जाती हैं |
Collate आप्शन का प्रयोग pages के सेट बनाने के लिए किया जाता है |
Exit
इस आप्शन से नोटपैड सॉफ्टवेर को बंद किया जाता है |