Notepad (Edit Menu) Options
Undo
इस आप्शन के द्वारा हम पिछले स्टेप पर जा सकते हैं जैसे ही इस आप्शन को क्लिक करते हैं वैसे ही हमारा कंप्यूटर हमें पिछले स्टेप पर भेज देता है इसका शॉर्टकट Ctrl + Z होता है |
Cut
इस आप्शन के लिए सबसे पहले मैटर को सेलेक्ट किया जाता है इसके बाद इस आप्शन पर क्लिक करने से मैटर अपनी जगह से हट जाता है और पेस्ट करने पर जहाँ पर करसर है उस जगह पर चला जाता है | इसका शॉर्टकट Ctrl + X होता है |
Copy
इस आप्शन के लिए भी पहले मैटर को सेलेक्ट किया जाता है और उसके बाद मैटर को कॉपी करने के बाद जहाँ पर करसर है उस जगह पर ले जाया जा सकता है जिससे मैटर की डुप्लीकेट कॉपी बन जाती है | इसका शॉर्टकट Ctrl + C होता है |
Paste
इस आप्शन के लिए मैटर का कट या कॉपी होना जरूरी है तभी यह आप्शन स्टार्ट होता है | इस आप्शन के द्वारा मैटर को किसी दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है | इसका शॉर्टकट Ctrl + V होता है |
Delete
इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये हुए मैटर को फाइल से हटाया जाता है इसका शॉर्टकट Del होता है |
Find
इस आप्शन के द्वारा किसी वर्ड को फाइल में दूंढा जा सकता है इसके लिए कर्सर को फाइल में सबसे ऊपर रखा जाता है जिस वर्ड को सर्च करना है उसे Find What के बॉक्स में लिखा जाता है और इसके बाद Find Next बटन पर क्लिक करते हैं जहाँ पर भी वह वर्ड फाइल में लिखा होगा कंप्यूटर उस जगह पर पहुँच जायेगा और उस वर्ड को HighLight कर देगा इसका शॉर्टकट Ctrl + F होता है |
Find Next
इस आप्शन के द्वारा जो वर्ड Find आप्शन में भरा गया है उसी वर्ड को कंप्यूटर आगे की तरफ Search करता है | इसका शॉर्टकट F3 होता है |
Replace
इस ऑप्शन के द्वारा किसी शब्द को फाइल में ढूंढ सकते हैं और उसकी जगह पर किसी दूसरे वार्ड से उसको बदल सकते हैं इसके लिए रिप्लेस ऑप्शन पर जाकर Find What में जो शब्द पहले से फाइल में लिखा है उसे लिखते हैं और Replace With के बॉक्स में जिस वर्ड में उसे बदलना है वह लिखते हैं | इसके बाद यदि हम एक एक करके शब्द को बदलना चाहते हैं तो पहले हमें फाइंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है और उसके बाद रिप्लेस बटन पर क्लिक करना है इस प्रकार से एक एक करके कंप्यूटर शब्द को बदलता है और यदि एक साथ सभी शब्द को बदलना है तो रिप्लेस ऑल बटन पर क्लिक करते हैं | जिससे कि वह एक ही बार में पूरी फाइल में मैटर को बदल देता है | इसका शॉर्टकट Ctrl + H होता है |
Goto
इस ऑप्शन के लिए फॉर्मेट मेनू का Wrap Wrap ऑप्शन बंद होना चाहिए | इसके बाद Goto ऑप्शन ऑन हो जाता है | इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर कंप्यूटर हमसे लाइन नंबर पूछता है और जो लाइन नंबर हम इसके बॉक्स में भर देंगे और Goto बटन पर क्लिक करते हैं तो कंप्यूटर Cursor को उसे लाइन पर पहुंचा देता है | इसका शॉर्टकट Ctrl + G होता है |
Select All
इस ऑप्शन के द्वारा फाइल में लिखे हुए पूरे मैटर को एक बार में सेलेक्ट किया जा सकता है | इसका शॉर्टकट Ctrl + A होता है |
Date/Time
इस ऑप्शन के द्वारा कंप्यूटर में जो Date और Time चल रहा है उसे अपनी फाइल में इन्सर्ट कर सकते हैं | इसका शॉर्टकट F5 होता है |